हरियाणा

रतन लाल कटारिया ने लाडवा विधानसभा में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर संगठन को और मजबूत करने का किया आवाहन

सत्यखबर कुरुक्षेत्र (भारत साबरी) – केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने आज लाडवा विधानसभा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी, जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्ज़ापुर, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर वक्ताओं से भाजपा के संगठन को ओर मजबूत करने का आवाहन किया इस मौके पर डॉक्टर पवन सैनी ने हल्के के विकास कार्यों को गिनवाया।

केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नोकरियों में भ्र्ष्टाचार खत्म करने का लाभ हमे विधानसभा में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन के आगे कांग्रेस चारों खाने चित्त हुई ।है केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि आज विपक्षियो के होश गुम है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अजीबोगरीब स्थिति से गुजर रही है। कांग्रेस के सिपहसालार रण छोड़कर भाग रहे हैं और जिम्मेदारी से बचते हुए डरपोक व्यक्तित्व का परिचय दे रहे हैं।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

उन्होंने उदाहरण दिया कि 1984 में भाजपा की सिर्फ 2 सीटें रह गई थी। लेकिन तब भी हमने हौसला नहीं छोड़ा और हिम्मत से लड़ते रहे। कांग्रेस नेतृत्व को भी हौसला नहीं छोड़ते हुए हिम्मत दिखानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जो 75 प्लस का टारगेट है उसे हर हाल में उससे भी अधिक पूरा किया जाएगा।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button