सत्यखबर, सफीदों: कश्यप उत्थान सभा हलका सफीदों की एक चुनावी बैठक नगर की कश्यप धर्मशाला में रामफल कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में रामकरण कश्यप को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा रोशन लाल कश्यप को उपप्रधान, नफे सिंह को सचिव व कृष्ण कश्यप को खजांची नियुक्त किया गया। जबकि रामकुमार कश्यप व राममेहर कश्यप को सलाहकार बनाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान रामकरण कश्यप ने उपस्थित समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज को नई दशा और दिशा देने का कार्य करेंगे। समाज में जो भी बुराईयां हैं, उन्हें भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अपनी बिरादरी के साथ-साथ अन्य बिरादरियों में भी सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान मा. वीर कश्यप, सुभाष कश्यप, राममेहर कश्यप, दिलबाग कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप व टोनी कश्यप समेत अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
Aluminum scrap compaction Aluminium drilling scrap recycling Metal waste recovery operations