सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर सरकार अपने स्टैंड पर कायम है। प्रदेश सरकार को आशंका है कि हरियाणा के कांग्रेस नेता पंजाब की कांग्रेस सरकार के साथ मिलकर राहुल गांधी के दौरे के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब कर सकते हैं। ऐसी कोशिश पहले भी वह दो बार कर चुके हैं। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसे राहुल गांधी के हरियाणा आगमन से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यदि ट्रैक्टर यात्रा के बहाने से कांग्रेसियों ने दंगाइयों के जरिये प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है कि उसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।
मीडियाकर्मियों से बातचीत में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर अपना स्टैंड नहीं बदला है। पहले दिन से सरकार का स्टैंड स्पष्ट है। किसी भी नेता को हरियाणा आने का अधिकार है। राहुल गांधी भी यदि हरियाणा आना चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के पास सीआइडी के जरिये ऐसे इनपुट हैं, जिनके आधार पर आशंका जताई जा सकती है कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर हरियाणा के कांग्रेस नेता यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। ट्रैक्टर यात्रा में ऐसे दंगाइयों को शामिल किया जा सकता है, जो हरियाणा में उत्पात मचा सकते हैं। इसकी अनुमति सरकार किसी सूरत में नहीं दे सकती।
बता दे की गृह मंत्री विज ने कहा, हमने राहुल गांधी को पहले भी हरियाणा आने से नहीं रोका और आगे भी नहीं रोकेंगे। कोई भी हरियाणा में आ सकता है। हम भी हरियाणा से बाहर दूसरे राज्यों में जा सकते हैं, लेकिन बिना मुद्दों की राजनीति के बहाने पंजाब सरकार की कोशिश है कि बरोदा चुनाव से पहले हरियाणा की शांति भंग कर दी जाए।
https://www.youtube.com/watch?v=0b2Kx0JTvTA
Scrap aluminium waste management Aluminium scrap supervision Scrap metal utilization and trading