राष्‍ट्रीय

रियां जांगड़ा को शान-ए-हिन्दुस्तान अवार्ड से किया सम्मानित

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

देव मानव सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की तत्वाधान में दिल्ली मेें राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नरवाना निवासी दिव्य किरण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा व दिव्यांग संस्था निदेशक रिया जागंडा को शान ए हिंदुस्तान अवार्ड से सम्मानित किया गया। देव मानव ट्रस्ट की की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंबिका शर्मा व महासिचव महेश पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह में मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। अंबिका शर्मा ने बताया कि इस समारोह में समाज सेवा में अपना योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि दुनिया मेें आने वाले हर व्यक्ति का यह कत्र्तव्य होना चाहिए कि वो समाज में ऐसा काम करे, जिससे लोगों को प्रेरणा मिल सके। रिया जांगड़ा ने कहा कि संस्था ने जो सम्मान उन्हेंं दिया है, उस सम्मान को वो कम नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य दिव्यांग व बेसहारा लोगों की मदद करना है, ताकि वो समाज में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि, गिरधर शास्त्री, राकेश शुक्ला, धर्मेंद्र वत्स, कुसुम महाजन, सुभाष शर्मा जी, महेश कौशिक उपस्थित रहे।

Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार
Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार

Back to top button