राष्‍ट्रीय

भाजपा राज में व्यापारी-कर्मचारी वर्ग परेशान : ज्ञान सहोता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ने बुलाई बूथ स्तर की बैठक
तरावड़ी, (रोहित लामसर)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकत्र्ता हर हाल में मजबूत हैं। कार्यकर्ताओं के बलबूते कांग्रेस पार्टी में लोगों का रूझान बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ओर ज्यादा मजबूत करने के लिए गांव-गांव में बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाऐगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता बूथ स्तर पर आयोजित कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकत्र्ताओं को बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि अब समय कम हैं, सभी कार्यकत्र्ता पार्टी की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधते रहें। ताकि कांग्रेस पार्टी की नीतियां  आमजन तक पहुंचाई जा सके। ज्ञान सहोता ने कहा कि भाजपा पार्टी से अब देश-प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है। क्योंकि प्रदेश की जनता अब भाजपा की योजनाओं से तंग आ चुकी है। हल्का नीलोखेड़ी के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्हें रोजगार नही मिल रहा है। इसके अलावा व्यापारी वर्ग के साथ-साथ कर्मचारी वर्ग और किसान भी भाजपा से दुखी हैं। किसान सडक़ों पर हैं तो कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नही कर रही है। सहोता ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहूल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

Back to top button