धान सफीदों मंडी लेकर आ रहा था किसान
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: नगर जींद-सफीदों मार्ग पर गांव बहादुरगढ़ मोड के पास एक रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चला रहे किसान व एक मजदूर को चोटें आई है तथा ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने के कारण उसमें भरा हुआ धान सड़क की दूसरी ओर बिखर गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को गांव जयपुर का किसान हरदीप सिंह अपनी धान की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सफीदों मंडी में लेकर आ रहा था। जैसे ही वह गांव बहादुरगढ़ मोड के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली एकदम से पलट गई तथा ट्रॉली में भरी धान सड़क पर बिखर गई। वहीं किसान हरदीप सिंह व साथ में बैठा मजदूर सड़क पर आ गिरे। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दे दी गई थी।
यह भी पढ़ें:- पानीपत : करंट लगने से 2 युवकों की मौत, दशहरा पर स्टॉल लगाते समय बिजली लाइन की चपेट में आए
Aluminum scrap export-import Aluminium scrap bundling Scrap metal recycling and reclamation
многопрофильный медицинский центр профилактики где купить мед справку в Москве купить медсправку на работу