वायरलहरियाणा

विधानसभा चुनाव से पहले CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान MSP पर खरीदेंगे सभी फसले 

सत्य ख़बर, कुरुक्षेत्र।

हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान बंद पड़े पुराने ट्यूबवेलों को दूसरी जगह लगा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेशभर में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नई-नई तकनीक से झूठ फैलाकर सरकार बनना चाहती है। इसे लोगों को बचकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य बनेगा जिसमें हर फसल MSP पर खरीदी जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें चुनौती दे रही है, हिसाब मांगने के लिए। हमने हरियाणा में नॉन स्टॉप विकास  किया और कांग्रेस ने इस विकास पर स्टॉप लगा दिया था।

Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म
Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म

कौन बनेगा कांग्रेस का कप्तान 

भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे प्रधान का जनता को पता है पर कांग्रेस में कौन बनेगा कप्तान इसका किसी को भी पता नहीं है हुड्डा, शैलजा या फिर सुरजेवाला।

90 हलकों में करेंगे रैली

सीएम सैनी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष है क्योंकि हमने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से शुरुआत की है।और आज की रैली के बाद हम 90 विधानसभा में रैली करेंगे। चुनावी शंखनाद रैली से चुनाव का आगाज हो चुका है। सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा की तस्वीर बदली है। प्रदेश के खजाने से निकला पैसा हमने पात्रों तक भेजने का काम किया है। हमने बिना पैसे की नौकरी दी है। हरियाणा बनने के बाद लोगों ने कई सरकारों का काम देखा है। उसे समय भय और भ्रष्टाचार था, लेकिन हमने उसे बदला है।

Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी
Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी

बता दें 

भाजपा “हमारा हरियाणा,नॉन स्टॉप हरियाणा” के नाम से 90 विधानसभा में रैलियां करेगी।

Back to top button