सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: गरीबों के डाक्टर के नाम से मशहूर पूर्व विधायक स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके बेटे विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने रानी तालाब पर पिंजरों में बंद 700 चिडिय़ा व तोतों को आजाद किया। इसके साथ ही मिड्ढा क्लीनिक पर मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया। पुण्यतिथि को लेकर स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा के बेटे एवं भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा सहित अन्य परिवार के सदस्य आयोजन में मौजूद रहे। सर्वप्रथम मिड्ढा क्लीनिक पर मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई। दिनभर यहां लोगों का अपने उपचार को लेकर आना लगा रहा। भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने स्वयं यहां ओपीडी की और लोगों के स्वास्थ्य को जांचा।
यह भी पढ़ें:- अब बच्चों में भी बढ़ रहे लीवर फेलियर के केस, मां-बाप हरगिज ना खाने दें ये चीज
भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि उनके पिता सादगी की मिसाल थे। राजनीति में आने से पहले तथा राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने अपने चिकित्सक पेशे को नहीं छोड़ा। वो मरीजों की सेवा और उपचार करते थे साथ ही हर जरूरतमंद की सहायता भी कर देते थे। यह सिलसिला उन्होंने विधायक बनने के बाद भी बंद नहीं किया था। विधायक रहते हुए उन्होंने जींद के लोगों की आवाज को बुलंद किया और शहर को समस्या मुक्त करवाने को लेकर भरसक प्रयास किए। विधानसभा में भी वो हंसते-हंसते सरकार के समक्ष जींद की समस्याओं का उठा देते थे। विधानसभा में मौजूद हर नेता उनकी बात को गौर से सुनता था। उनके पिता द्वारा जन सेवा का जो पाठ पूरे परिवार को पढ़ाया गया है वो आजतक लगातार जारी है। मिड्ढा औषधालय में आज भी लोगों की सेवा ज्यों की त्यों जारी है। उनके परिवार के सदस्य मिलजुल कर हर जरूरतमंद की सहायता को तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जो रास्ता उन्हें दिखाया था उसी रास्ते पर चल कर वो जींद के लोगों की सेवा कर रहे हैं। जींद की हर समस्या का निदान करवाना उनका ध्येय है। आज पंछियों को आजाद कर जो खुशी मिल रही है वो इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
Scrap aluminium waste management Aluminium recycling policy compliance Scrap metal waste