सत्य खबर, दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने व अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली में आन्दोलन कर रहे किसानों की सभी मांगों का विधानसभा नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी ने समर्थन करते हुए अपने एक मास के वेतन का चेक किसानों को सौंपा।
सत्य खबर के मुख्य संपादक सत्य देव शर्मा से बातचीत के दौरान विधायक शैली चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की सभी मांगों का समर्थन करती है व केन्द्र सरकार से मांग करती है कि अविलम्ब किसानों की सभी मांगो को पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि देश की जनता का पेट भरने वाला अन्नदाता अपने व अपनी आने वाली पीढिय़ों का भविष्य अंधकारमय होता देख ठंड के मौसम में पिछले कई दिनों से सडक़ पर है। देश भर के लाखों किसान केन्द्र सरकार द्वारा उन पर थोपे गए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए जदोजहद कर रहे हंै लेकिन केन्द्र सरकार वार्ता का नाटक कर किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। शैली चौधरी ने केन्द्र सरकार की नीति व नियत दोनों में खोट बताते हुए कहा कि वार्ताओं के दौर चलाने की बजाए सीधे तौर पर किसानों की मांगें मानी जाएं।
Copper scrap product development Scrap copper cathodes Metal reprocessing yard
Copper cable scrap packaging, Scrap metal repurposing technologies, Copper scrap documentation