जनता व व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
सत्यखबर सफीदों: वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी ने कहा कि व्यापारियों को बदमाशों से डरने की जरुरत नहीं है। भाजपा शासन में अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे है। आम जनता व व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार इसे बखूबी से निभा रही है। सैनी रविवार को सफीदों के व्यापारी सतीश जैन के पास पहुंचे थे। सतीश जैन से बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की चौथ मांगी हुई है, जिसका मामला दर्ज हो चुका है। सैनी ने कहा कि सीएम मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जींद के डीआईजी अश्विनी शैणवी के नेतृत्व में पुलिस ऐसे बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजेगी, चाहे कोई विदेश में भी क्यों न छिपा बैठा हो। भाजपा सरकार ने कभी भी बदमाशों को पनपने नहीं दिया। या तो बदमाश प्रदेश को छोड़ गए या फिर जेल की हवा खा रहे हैं। व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने सतीश जैन को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने पर प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपना काम निर्भिक तथा बेखौफ होकर करें। इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल के प्रधान राज मित्तल, हिमलेश जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, संजय शर्मा, दिनेश राणा, कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
Scrap aluminium weighing Aluminium scrap segmentation Metal waste disassembling