सत्य खबर, नई दिल्ली
आज देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ले ली है और इसी के साथ ही वो देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। यही नहीं द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लेते ही सात नायाब रिकॉर्ड भी बनाए हैं जिनके बारे में जानते हैं विस्तार से यहां। पहली आदिवासी राष्ट्रपति
देश के शीर्ष पद पर पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और इसी के साथ ही वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं।
ओडिशा से पहली प्रेसिडेंट
देश आजादी का 75वां साल मना रहा है लेकिन अभी तक ओडिशा से कोई भी राष्ट्रपति पद पर नहीं पहुंचा था। ये करिश्मा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली महिला हैं। आजाद भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू आजाद भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति हैं, अभी तक देश के 14 राष्ट्रपतियों ने आजादी से पहले जन्म लिया था।
ये दो अभिनेता हैं सबसे धनवान सरकार ने भी किया सम्मान,जानिए क्यों
सबसे युवा राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति हैं। इससे पहले ये खिताब नीलम संजीव रेड्डी के नाम पर था, वो 64 साल दो महीने में राष्ट्रपति बने थे तो वहीं मुर्मू ने यह मुकाम 64 साल एक महीने में हासिल किया है। देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं,इससे पहले प्रतिभा पाटिल इस पद पर आसीन हो चुकी हैं।
बीजेपी बैकग्राउंड
द्रौपदी मुर्मू भाजपा से हैं,ऐसे में वो बीजेपी पृष्ठभूमि वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं, उनसे पहले रामनाथ कोविंद भी बीजेपी बैकग्राउंड वाले प्रेसिडेंट थे। पार्षद से राष्ट्रपति बनने का सफर
द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राजनीति में कदम रखा था और राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद का चुनाव जीता था। अभी तक कोई भी पार्षद राष्ट्रपति नहीं बना था।
मैं खुद को भारत का नेतृत्व करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘आज मैं खुद को भारत का नेतृत्व करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं आज देश की महिलाओं और युवाओं को याद दिलाती हूं कि मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि हैं। मेरे सामने राष्ट्रपति पद की ऐसी महान विरासत है, जिसने दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। संविधान के आलोक में मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। मेरे लिए लोकतांत्रिक आदर्श और समस्त देशवासी ऊर्जा का स्रोत रहेंगे।’ उन्होंने इस दौरान कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
Aluminium scrap sourcing Aluminium scrap market intelligence Scrap metal repurposing technologies
Scrap metal reclaiming yard Ferrous material price fluctuations Iron salvage operations
Municipal ferrous metal recycling, Iron reclaiming yard center services, Metal waste collection solutions