राष्‍ट्रीय

शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना नहीं, बल्कि उनके दिखाए गये रास्तें पर चलें – नरसी

सत्यखबर, नरवाना, (सन्दीप श्योरान) :-

नौजवान भारत सभा के द्वारा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के 88वें शहादत दिवस के अवसर पर गांव धमतान साहिब में शहीदों को याद करते हुए शहीद यादगार यात्रा का आयोजन सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी से नारों के साथ किया गया। गांव में यह यात्रा सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी से भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुई। बच्चों के द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नौजवान भारत सभा के नरसी ने बताया कि आज शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना एक रस्म अदायगी करना ही नहीं है।

Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे
Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे

बल्कि शहीदों के बताए रास्ते पर चलना और शहीदों के सपनों का समाज बनाने के लिए प्रयास करना सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वतंत्रता की लड़ाई के समय भगत सिंह ने ऐसी ताकतों से सावधान रहने की चेतावनी दी थी, जो जनता को आपस में धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर नफरत फैलाने का काम करते हैं और अपनी फूट डालो और राज करो की नीति के द्वारा जनता को लूटने का काम करते रहते हैं। आज हमें भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलना है और एक समतामूलक, जाति विहीन, वर्ग विहीन, शोषण विहीन समाज को बनाने के लिए संघर्ष के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना है।

हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला
हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला

Back to top button