सत्य खबर, पानीपत
पानीपत में सोमवार की सुबह से ही शीतलहरों ने ठिठुरन बढ़ाई। 10 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शहरी क्षेत्र में कोहरा तो नहीं दिखा, लेकिन बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
सर्दी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। रविवार को सुबह कोहरे के बाद आसमान में बादल रहे। सोमवार को कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादलों ने डेरा डाले रखा। सुबह 10 बजे तक सूरज नजर नहीं आया। सुबह से ही चली शीतलहरों ने कंपकपी छुड़ाई। हवाओं की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर डीपी दुबे ने बताया कि अफगानिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। सोमवार को मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इससे दिन का तापमान बढ़ेगा और रात के तापमान में गिरवट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Aluminium scrap melting furnaces Aluminium scrap value recovery Metal recovery and reclaiming solutions