हरियाणा

संगठन पर्व के माध्यम से इंद्री विधानसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाने का रखा गया है लक्ष्य – मंत्री कांबोज

सत्यखबर इंद्री (योगेश शर्मा) – संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए इंद्री पहुंचकर तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व के तहत करीब एक लाख सदस्य बनाने का आहन किया। इसके लिए तीन दिन का विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इंद्री के दीवान पैलेस में संगठन पर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने की और मुख्यातिथि का अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया।

पन्ना प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम से पहले तीनों मंडलों की अलग-अलग बैठक में मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री और शक्ति केंद्र प्रमुख और पालको को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। लोकसभा चुनावों में पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करने वाले बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों का अभिनंदन किया गया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।

Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या
Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या

संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जो बूथ हारे है उन पर विधानसभा चुनावों में कैसे जीत दर्ज करनी है इसके लिए अभी से रणनीति तैयार करनी है। इसके साथ ही जीते हुए बूथों की भी ग्रेडेशन करनी है, उन्हे और बेहतर बनाने की योजना तैयार करनी है। उन्होंने कहा कि जितने मतदाताओं ने लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया है उन सभी मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाने की योजना बनानी है, क्योंकि ये लोग पहले से ही भाजपा की विचारधारा को पसंद करते है, ऐसे लोगों से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क जरूर करें।

विधानसभा क्षेत्र के इंद्री, गढ़ीबीरबल व कुंजपुरा मंडल में 20-21 और 22 जुलाई को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें 25 प्रतिशत से अधिक सदस्यों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ा जाएगा। अबकी बार 75 पार, फिर एक बार मनोहर सरकार, हर काम के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता को काम, सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ-साथ सर्वस्पर्शी भाजपा-सर्वव्यापी भाजपा के नारों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो प्रचंड जीत भाजपा को लोकसभा चुनावों में मिली है, उससे बड़ी जीत विधानसभा चुनावों में हासिल हो सके इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से कमर कस ली है। संगठन की ओर से सदस्यता का जो लक्ष्य दिया है उसे निश्चित तौर पर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 18 अगस्त से प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की जाएगी जो पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में जाएगी, जनता से जो फीड़बैक मिलेगा उसके आधार पर ही चुनावी सकंल्प पत्र तैयार किया जाएगा। यात्रा समाप्ति के पश्चात प्रदेश में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा जिसके प्रदेश के लाखों पन्ना प्रमुख भाग लेंगे।

Back to top button