सत्य खबर, नई दिल्ली
तीन कृषि कानून और जासूसी कांड को लेकर संसद के दोनों सदनों में तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। जिसके चलते संसद की कार्यवाही चल नहीं पाई। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को शाम 4 बजे तक और राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित किया गया। गुरुवार को संसद शुरू होने के कुछ ही देर के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दो बजे भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इसके बाद तीसरी बार सदन स्थगित कर दी गई।
उधर लोकसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने हैं। लोकसभा में शुक्रवार को विचार और पारित किए जाने वाले विधेयकों में फेक्टर विनियमन संशोधन विधेयक 2020, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक 2021 है। इसी तरह से लोकसभा में आज अंतदेर्शीय जलयान विधेयक 2021 और अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक 2021 को फि र से पेश किया जाना है।
यह भी पढें….किसानों ने सिरसा टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन, जानिए क्यों
वहीं सदन में हंगामा नहीं रूकते देख उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। इससे पहले हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया था। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसी दौरान कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह ने मीडिया समूह दैनिक भास्कर के विभिन्न परिसरों पर आयकर विभाग के छापों का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस सदस्यों ने कथित जासूसी से जुड़ा मुद्दा उठाने का प्रयास किया। जबकि सभापति ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और कहा कि किसी भी मुद्दे को उठाने के लिए आसन की अनुमति की जरूरत होती है।
Scrap aluminium refurbishment Recycling aluminium market dynamics Scrap metal repackaging