सत्यखबर सतनाली मंडी (प्रीतम शेखावत) – सरसों खरीद प्रक्रिया के तीसरे दिन दोपहर तक सतनाली अनाज मंडी एवं बस स्टैण्ड पर बनाए गए खरीद केन्द्रों पर कुल 1272 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। आज पहली शिफ्ट में अनाज मंडी में 96 क्विंटल तथा बस स्टैण्ड स्थित खरीद केन्द्र पर 476 क्विंटल सरसों खरीद की गई। इससे पूर्व वीरवार की शाम को अनाज मंडी में2490 क्विंटल और बस स्टैण्ड स्थित खरीद केन्द्र पर 1856 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
मार्केट कमेटी ऑक्सन रिकार्डर दारा सिंह ने बताया कि अनाज मंडी मेंशुक्रवार को पहली शिफ्ट में 96 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि वीरवार को दूसरी शिफ्ट में2490 क्विंटल सरसों की खरीद की गईथी। दूसरी ओर, बस स्टैण्ड स्थित खरीद केन्द्र पर शुक्रवार को पहली शिफ्ट में 476 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। मार्केट कमेटी ऑक्सन रिकार्डर रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पहली शिफ्ट में476 क्विंटल सरसों की खरीद की गई जबकि वीरवार कोशाम की शिफ्ट में 1856 क्विंटल सरसों की खरीद की गईथी।
Aluminium scrap import regulations Aluminium recycling environmental standards Scrap metal certificates