सत्य खबर, लखनऊ
निरहुआ नाम से मशहूर दिनेश लाल यादव ने यूपी की आजमगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में मुलायम यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव को पटखनी दे दी है।
आजमगढ़ उपचुनाव में दिनेश लाल यादव ने सपा के धर्मेंद्र यादव को नजदीकी मुकाबले में पटकनी दे दी। आजमगढ़ पर निरहुआ की जीत कई मायनों में खास है। यह सीट सिर्फ सपा का गढ़ ही नहीं रही है। यहां से मुलायम सिंह यादव और वर्तमान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों चुनकर संसद जा चुके हैं। इस बार का उपचुनाव तो अखिलेश यादव के इस सीट से इस्तीफा देने की वजह से हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से अखिलेश यादव ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी। एक और खास बात कि उस समय अखिलेश यादव के सामने यही निरहुआ थे जो भारी अंतर से चुनाव हार गए थे।
सपा का गढ़ रही है आजमगढ़ सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल सीट से विधानसभा चुनाव जीते और उत्तर प्रदेश विधानसभा में ही बने रहने का फैसला किया। आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश ने इस्तीफा दिया जिसके चलते यहां उपचुनाव हुए। अखिलेश ने उपचुनाव में इस सीट पर अपने परिवार के ही सदस्य धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा लेकिन तीन साल में ही स्थितियां ऐसी बदलीं जो दिनेश लाल यादव यहां से चुनाव हारे थे उन्होंने सपा के इस गढ़ को ही ढहा दिया। एक बात और ध्यान देने की है यह वही आजमगढ़ है जहां इसी साल हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में 10 की 10 सीटों पर सपा ने जीत हासिल कर अपना दम दिखाया था।
*यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का नया गीत ‘SYL’, जानिए वजह*
पहली ही फिल्म ने गाड़े सफलता के झंडे निरहुआ रिक्शवाला ने सफलता के झंडे गाड़ दिए और इसके साथ ही दिनेश लाल यादव के नाम की गूंज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी सुनाई देने लगी। इसके बाद तो उन्होंने फिल्मों की झड़ी लगा दी। आम जनमानस पर छा गए इस कलाकार को जनता ने खूब प्यार दिया। निरहुआ को जनता का प्यार मिल रहा था और निरहुआ लगातार जनता का मनोरंजन कर रहा था। उन्होंने कई फिल्मों के शीर्षक ही इस नाम से रखे। जैसे निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ चला ससुराल, निरहुआ चला लंदन।
रामपुर जीत पर सीएम योगी ने जनता का जताया आभार
रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।
यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!
Aluminium scrap inventory management software Aluminium scrap derivatives Scrap metal collection