सत्यखबर, सफीदों, (महाबीर)
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति सप्ताह के अंतर्गत सफीदों पुलिस द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया। सिटी थाना सफीदों के अंतर्गत शहर क्षेत्र में सडक़ों पर जाकर पुलिस लोगों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई एस.आई. महेंद्र सिंह ने की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह ने लोगों को बताया कि नशा करने से तन, मन व धन तीनों प्रकार का नुकसान होता है। नशे की वजह से अपराध भी बढऩे के साथ-साथ परिवारिक रिश्ते भी टूटते जा रहे हैं।
इस अभियान के तहत पुलिस ने टैक्सी स्टैंडख्, बस स्टैंड, शहर के मेन चौंक व चौराहों पर लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के आदेश पर सिटी थाना क्षेत्र में लोगों को नशा छोडऩे के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसमें लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=mH6p5xDG8-k
Aluminium scrap transit logistics Aluminium scrap residue management Metal reclaiming