अस्पताल प्रशासन व मरीजों ने ली राहत की सांस
सत्य खबर, सफीदों, महाबीर मित्तल: नगर में नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर धरनारत्त कर्मचारी बुधवार को काम पर लौट आए। उनके काम पर लौटने के उपरांत अस्पताल प्रशासन व मरीजों ने राहत की सांस ली है। बुधवार प्रात: इस धरने पर नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला पहुंचे। आऊटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रधान विकास कुमार ने कर्मचारियों की ओर से नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला का धन्यवाद करते हुए बताया कि गौरव रोहिल्ला ने कर्मचारियों व जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य किया है और उसी का सुखद परिणाम आया है। विकास कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के इस बुरे दौर प्रदेश के अस्पतालों में आऊटसोर्सिंग कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है। उसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह भी नहीं मिल रही। कर्मचारियों की सेफ्टी के लिए कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाईजर तक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा नए कांट्रेक्टर द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे है और दिए भी जा रहे हैं तो उनकी बदली दूर-दराज में की जा रही है। कर्मचारी की सारी तनख्वाह किराए, पैट्रोल व अन्य खर्चों में व्यय हो रही है और ऐसे में वे अपने परिवार को वे कैसे पाल पाएंगे। शासन व प्रशासन की मनमानियों के कारण उन्हे मजबूरन ऐसे समय पर धरना और प्रदर्शन करना पड़ा।
अपने संबोधन में नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला ने कहा आज आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ उन्हें डबल तनख्वाह देकर सम्मानित करना चाहिए क्योंकि ये कर्मचारी हमारे कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे। कर्मचारियों को किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सरकार व प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया है। प्रधान विकास कुमार ने बताया कि सरकार व प्रशासन उनकी दोनों मांगों को मान लिया है और कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। वे देशहित में कार्य करते रहेंगे और मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। धरना खत्म होने के बाद पार्षद गौरव रोहिल्ला ने कर्मचारियों व मरीजों को फल भी वितरित किए।
Aluminium recycling energy efficiency Aluminium industrial recycling Scrap metal sustainability
Metal scraps buyback Ferrous material recycling strategy Iron and steel recycling plant
Ferrous metal reclamation facilities, Iron scrap yard facility, Scrap metal residue recycling