हरियाणा

सबसे ज्यादा तेल जेजेपी के दिये में, जेजेपी ही रहती है जनता के बीच – दिग्विजय चौटाला

सत्यखबर चंडीगढ़, (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि तेल तो केवल जेजेपी के दिये में ही है और भाजपा का 75 पार का नारा तो, ‘ना नो मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी’ जैसा है। साथ ही उन्होंने हरियाणा में बढते अपराध के लिए प्रदेश के कमजोर नेतृत्व को जिम्मेवार बताया। दिग्विजय ने कहा कि आज हरियाणा में हर रोज तीन मर्डर व सात डकैती हो रही हैं और महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं।

भिवानी में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की सियासत को लेकर शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज जेजेपी एक साल से भी कम समय में एक विशाल परिवार बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की अढाई करोड़ जनता दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व चाहती है, क्योंकि आज प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केवल दुष्यंत चौटाला और जजपा लड़ाई लड़ रहे हैं।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

शिक्षा मंत्री द्वारा लोकसभा चुनावों में हर छोटा बड़ा गठबंधन खत्म होने और तेल वाला दीया ही जलने के बयान पर दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया और कहा कि आज जनता के बीच जेजेपी ही है ऐसे में किस दीये में तेल है ये कहने की बात नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का 75 पार का नारा ‘ना नो मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी’ जैसा है। दिग्विजय ने कहा कि जनता इस बार भाजपा को 75 पार नहीं, बल्कि विधानसभा के बाहर करने का मन बना चुकी है।

वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा सरकार के कमजोर नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कमजोर नेतृत्व वाली सरकार होने की वजह के कारण हरियाणा अपराध में नंबर वन बन चुका है और सरकार महिला सुरक्षा देने में नाकाम है।

Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल
Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल

Back to top button