पिंजौर, 30 अप्रैल।
पिंजौर दून क्षेत्र के मानकपुर देवीलाल गांव में पिंजौर शहर की प्रसिद्ध समाज सेवी एंव भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पवन कुमारी ने मानकपुर देवीलाल गांव का दौरा किया और यहां ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जाना। और यहां लंगर बना रही संस्था के लोगों से भी मिले और उन्हें लंगर का सामान भिजवाया। इसके अलावा मास्क हैंड सेनिटाइजर और राशन का सामान दिया गया। दुर्गा माता मंदिर सेवा समिति मानकपुर देवीलाल के प्रधान अनिल शर्मा, पंडित राम कुमार शर्मा, सूरज भान दहिया, जरनैल सिंह, विनोद कुमार, सीबी शर्मा, चेतन, रेखा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर प्रसिद्ध समाज सेवी एंव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमारी ने यहां की समस्याओं को जाना और उन्हें कहा कि यह लंगर बंद नहीं होना चाहिए जारी रहना चाहिए।
Scrap aluminium material testing Aluminium recovery operations Environmental metal recycling practices