जाखल, 22 दिसंबर (दीपक
जाखल ब्लॉक के स्कूलो में अब बच्चे अपनी रूचिअनुसार ज्ञानवर्धक एवम ऐताहासिक महापुरूषों की जीवनी सहित अन्य लाभदायक जानकारी से युक्त किताबे अपने स्कूल के पुस्तकालय मे पढ़ सकेंगे इस बारे विस्तृत जानकारी देते हुए खंड शिक्षा कार्यालय लिपिक सुरेश कुमार ,राजवीर ,राजेन्द्र कुमार ने बताया कि जाखल के सभी स्कूलो में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के लिए पुस्तक उपलब्ध करवाई जा रही है i उन्होंने पुस्तको की विशेषताओ का वर्णन करते हुए बताया कि पुस्तको में चित्र अधिक शब्द कम , उच्च प्रारंभिक शिक्षा स्तर के लिए पुस्तकें प्रेरक प्रसंगों, कविता, कहानियों, पहेलियों, सामान्य ज्ञान, पाठक विषय, सामाजिक चेतना, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण ,योगा, व्यायाम, एवं सामाजिक स्वभाव, अमर चित्रकला, आदि पर आधारित है। जबकि उच्च माध्यमिक और माध्यमिक स्तर के लिए विभिन्न महापुरुषों की जीवनी, आत्मकथाएं, सामाजिक समरसता, ज्ञानवर्धक, और शिक्षाप्रद पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा रही है । राजेन्द्र कुमार ने बताया कि संदर्भ पुस्तकें, शब्दकोष आदि भी इसमें शामिल हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=JWtdhhxbs5o
Scrap aluminium market intelligence Aluminium scrap material traceability Scrap metal reclaiming solutions