हरियाणा

सरकार का बढ़िया निर्णय, सारा देश सरकार के निर्णय के साथ – जयहिन्द

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – आज आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 को हटाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार का बढ़िया निर्णय, सारा देश सरकार के निर्णय के साथ है। जयहिन्द ने भारत देश को दिल से बधाई दी, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब हमारे देश के शहीदों की आत्माओं को शांति मिलेगी। और अब “ये देश मांगे मोर” पाक अधिकृत कश्मीर (Pok) को भारत मे शामिल करने का सही समय है। जल्द ही भारत मे शामिल करना चाहिए। हमारे जवानों ने जो अतुल्य त्याग और बलिदान दिया है यही देश के उन हजारों सैनिकों को सच्ची श्रधांजलि होगी।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

प्रदेशाध्यक्ष जयहिन्द ने आज रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश को तोड़ने वालों को तो नजर बन्द नही जेल में बंद कर देना चाहिए। यह समय राजनीति करने का नही है। देश से सर्वोपरि कुछ नही है। सभी दल अपनी राजनीति की रोटियां सेकना बन्द करके देश के साथ आये और सरकार के इस फैसले का स्वागत करें। कश्मीर की सरकार ने कश्मीर के लोगो के साथ खिलवाड़ किया है अब उनकी दुकाने बन्द हो रही इसलिए छटपटा रहे है। कश्मीर हमारा था, कश्मीरी हमारा है ओर कश्मीर हमारा ही रहेगा। अब जल्द ही सरकार को विस्थापित कश्मीरी पंडितों को वापिस बसाना चाहिए। क्योकि कश्मीर भी हमारा है और कश्मीरी भी हमारे।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button