हरियाणा

सरपंचों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सत्यखबर,तोशाम(अनुपम शर्मा 

आम आदमी पार्टी की हिसार रैली में भारी सख्यां में लोग पहुंचने के बाद विरोधियों पार्टियों की नींद हराम हो गई है। हरियाणा प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर की सरकार से प्रदेशवासी पूरी असंतुष्ट है। उक्त शब्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धन्यवादी दौरे के दौरान तोशाम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। अरविंद केजरीवाल ने किसानों के धरने का समर्थन किया वहीं सरपंचों  ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।  अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश के लोग खट्टर सरकार को गाली दे रहे हैं। सभी लोग उम्मीद लेकर हिसार पहुंचे थे। हिसार रैली के बाद लोगों ने नया हरियाणा बनाने का मन बना लिया है। हिसार रैली सफल होने के बाद चौटाला, हुड्डा व खट्टर की नींद हराम हो गई है अब रात को इन्हें नींद आ रही जै। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को अजमा कर देख लिया है और अब समझदार हो गए हैं। हरियाणा के लोगों ने सता पलटने का मन बना लिया है। हरियाणा के सभी लोग भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। अब आप सभी को मिलकर एक नया हरियाणा बनाना है और ये नया हरियाणा पुरानी पार्टियों से नहीं बन सकता। प्रदेश में जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने लूट मचाई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है लोग काफी संतुष्ट हैं। सभी को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज मिल रहा है। सरकारी स्कूलों की काया पलट दी है। बिजली की दरें काफी घटा दी है। यही एक ईमानदार सरकार का कार्य है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो गेस्ट अध्यापकों का वेतन १५ हजार रूपये था जो आज बढ़ा कर ३५ हजार कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं है उनकी ताकि ये सब जनता है और उसी जनता के सहारे आम आदमी पार्टी की जीत होती है। केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा के लोगों ने भी बदलाव का मन बना लिया है। हरियाणा में किसान धरने पर बैठे हुए हैं सरकार ने सरसों का भाव तो चार हजार कर दिया लेकिन खरीदा एक दाना भी नहीं खरीदा जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकार ने सरसों ही नहीं खरीदनी थी तो चार हजार का भाव करना क्या जरूरी था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भी बदलाव का मन बना लिया है और भगवान उनके साथ है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, जिला अध्यक्ष पवन हिंदुस्तानी ,जोहरी लाल, मास्टर कर्मवीर, बबलू , कृष्ण आदि सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button