सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गत 26-30 दिसंबर तक रोहतक में 65वीं अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव दनौदा के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चार खिलाडिय़ों ने भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक राजेन्द्र दनौदा व कोच विजेन्द्र नैन ने संयुक्त रूप से बताया कि स्कूल में सरकार द्वारा चलाई जा रही हैंडबाल खेल नर्सरी की चार खिलाडिय़ों संजू, अनिका, मनीषा व संजू पुत्री राजेश ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की हैंडबाल खिलाड़ी लगभग 10 वर्षों से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने गांव के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संजू पुत्री राजेश के नेतृत्व में कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। प्राचार्य देवी सिंह हुड्डा ने कहा कि स्कूल की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों विशेषकर हैंडबाल में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर अपने आप को साबित कर रही हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Aluminum manufacturing scrap Scrap aluminium safety procedures Metal scrap depot