सत्यखबर, नई दिल्ली
बारात के साथ धरने पर बैठा दूल्हा झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में एक लडक़ी ने शादी से तब इनकार कर दिया। जब सिंदूर दान की विधि संपन्न होनी थी। लडक़े के साथ वरमाला होने के बाद सात फेरे लेने के बाद लडक़ी का यूं अचानक शादी से इनकार करना किसी को समझ ही नहीं आया। सिंदूर दान की विधि के बीच ही लडक़ी मंडप से उठ कर चली गई। जिसके बाद उसने बताया कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है, इसलिए वो ये शादी नहीं करना चाहती। इस घटना से शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों में हलचल मच गई।
हर तरफ लडक़ी के मंडप से उठकर जाने की चर्चा चल रही थी। तभी दूल्हा बारात के साथ धरने पर बैठ गया और इस बात पर अड़ गया कि या तो अब ये शादी होगी या फिर उसे इस समारोह में खर्च हुई पूरी राशि लौटाई जाए। घंटों तक चले इस हाई बोल्टेज ड्रामे के बाद, लडक़ी पक्ष ने आखिरकार लिखित में दिया कि वे शादी में खर्च हुई सारी रकम वापस कर देंगे। जिसके बाद दूल्हे को बिना शादी के ही बारात के साथ वापस लौटना पड़ा।
दरअसल मांडर इलाके के निवासी विनोद लोहरा की शादी धुर्वा के मौसीबाड़ी की रहने वाली चंदा से होनी थी। तय तारीख के अनुसार विनोद 29 जून को बरात लेकर चंदा को ब्याहने उसके घर पहुंचा था। शादी की लगभग आधी रस्में हो चुकी थी। वरमाला पड़ चुकी थी, सात फेरे भी हो गए लेकिन जैसे ही सिंदूर दान की बारी आई लडक़ी मंडप से उठकर चली गई। दुल्हन के यूं अचानक मंडप से उठने पर हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद लडक़ी के मां.बाप उसे समझाने पहुंचे। तब लडक़ी ने अपने मां-बाप से कहा कि उसे लडक़ा पसंद नहीं है।
इस पर पूरी रात लडक़ी को मनाने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन लडक़ी अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद लडक़ी के मां-बाप ने दूल्हे और बारात को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद दूल्हा बारात समेत इस शर्त पर वापस लौट गया कि शादी में जो भी रकम खर्च हुई है, वह उसे वापस लौटाई जाएगी। लडक़ी पक्ष ने भी लिखित में दिया कि वह शादी में खर्च हुई राशि धीरे.धीरे कर लौटा देंगे।
Aluminium scrap market outlook Aluminum processing equipment Metal waste recovery operations