सत्य खबर सूरत। गुजरात में सूरत की एक अदालत ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले शख्स को मौत की सजा सुनाई है। पुलिस ने घटना के बाद केस दर्ज करते हुए शख्स के खिलाफ 7 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वहीं, अदालत ने महज 28 दिन में इस केस पर फैसला सुना दिया। दुष्कर्म की घटना सूरत के पांडेसरा इलाके में अंजाम दी गई थी। अदालत में जज ने आरोपी को पहले दोषी ठहाराया था, उसके बाद उसे आज सजा सुनाई।
नाबालिग का यौन-शोषण करने वाला गिरफ्तार गुजरात में ही दुष्कर्म करने वाले एक और शख्स के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इंफोसिटी पुलिस ने 33 वर्षीय बलात्कारी को धर-दबोचा है। उसके खिलाफ गांधीनगर के एक इलाके की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बलात्कार करने का केस दर्ज हुआ था। इंफोसिटी पुलिस के अनुसार, पीड़िता श्रमजीवी परिवार की है, जिसका 33 वर्षीय विपुल रावल नामक शख्स ने यौन-शोषण किया। पीड़िता को उसने बार-बार हवस का शिकार बनाया। जिससे पीड़िता की महावारी बंद हो गई। एक दिन मां ने पूछताछ की तो रोते हुए उसने सच्चाई बताई। जिसके बाद मां ने इंफोसिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Aluminium recycling research Scrap aluminium business strategies Sustainable metal recovery practices