सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
कहा जाता रहा है कि हरियाणा में कल्चर के नाम पर सिर्फ एग्रीकल्चर ही है। मगर हरियाणवीं संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में कार्य कर रही सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन इस धारणा को बदलने के लिए प्रयासरत है। संस्था के महासचिव व आदर्श स्कूल के प्राचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि हरियाणा को जानो पुस्तक प्रदेश के इतिहास में पहली ऐसी रंगीन पुस्तक है, जिसमें मानचित्रों व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े चित्रों से लेकर हरियाणवीं शब्दावली की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। पुस्तक में हरियाणवीं सिनेमा, वालीवुड में हरियाणा, पर्यटन स्थलों, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्यों, मूर्तिकला, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, लोक नाट्य, प्रमुख सांगी एवं उनकी रचनाओं, प्रमुख मेलों एवं पर्व-उत्सव, प्रदेश की भौगोलिक संरचना, मिट्टी के प्रकार, कृषि-पशुपालन, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन में जिलावार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल, सब्जियां, मसालों व फूलों एवं उनके उत्पादन क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। प्रदेश के प्रमुख उद्योग धंधों एवं उत्पादन क्षेत्रों, प्रमुख खनिज पदार्थों व उनके प्राप्ति स्थलों का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। इसके अतिरिक्त पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी प्रदेश की विधानसभा, वर्तमान मंत्रीमंडल, संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक संरचना, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड अंबेसडरों, भूकंप प्रभावित जोन, पानी की किल्लत वाले जिलों, जलवायु, वर्षा, तापमान, आद्र्रता जिलावार सभी जिलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य मकसद भी यही है कि प्रदेश लोग किस तरह आसानी से हरियाणवीं संस्कृति से रूबरू करवाए जा सकते हैं।
Aluminum scrap handling equipment Aluminium scrap pyrolysis Metal reclamation and recovery center
Scrap metal industry trends Ferrous waste assessment Iron recycling and reclaiming solutions
Ferrous material recovery and reuse, Scrap iron utilization, Metal reclamation services