सत्य खबर, नई दिल्ली
हरियाणा कांग्रेस की कलह फिलहाल शांत होती नहीं दिख रही है। मामला पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंच गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को विधायक राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल से मिलेंगे। बता दें कि पूर्व सीएम हुड्डा समर्थकों के अपने खिलाफ अभियान के बाद हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हुड्डा को प्रदेश संगठन के गठन में बाधा बताया है। सैलजा आज सुबह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिली।
बताया जाता है कि सैलजा ने राहुल गांधी को हरियाणा कांग्रेस के पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सूत्रों की माने तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गतिविधियों के बारे में राहुल गांधी को विस्तृत जानकारी दी। सैलजा की नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर सुबह करीब 8 बजे मुलाकात होने की खबर है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा
वहीं अब हुड्डा समर्थक विधायक सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे। विधायकों ने वेणु गोपाल से समय लिया है। बता दें हुड्डा समर्थक नेता कुमारी सैलजा को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए सक्रिय हैं।
हालांकि हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल सपष्ट कर चुके हैं कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा अपने पद पर बनी रहेंगी। सैलजा की तरफ से प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की सूची पर भी हाईकमान अपनी मुहर लगा सकता है। शनिवार को कुमारी सैलजा पार्टी मुख्यालय पहुंची थी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी।
बताया जा रहा है कि दोनों की करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई है। वहीं सैलजा ने वेणुगोपाल से मिलने के बाद सिर्फ यही संकेत दिया है कि पार्टी हाईकमान प्रदेश कार्यसमित का गठन शीघ्र चाहता है। इसलिए जल्द ही प्रदेश इकाई और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी।
बता दें कि गत गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक 19 विधायकों ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात की थी। अब सूत्रों की मानें तो विधायकों ने कुमारी सैलजा को हटाने और प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व भूपेन्द्र हुड्डा के हाथ में देने की मांग की थी। हालांकि शनिवार को प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा था कि पार्टी के 19 विधायक उनसे मिले थे, लेकिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की कोई बात नहीं की थी।
यह भी पढें:- सिरसा में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आपनी जीवन लीला समाप्त, पहचान में जुटी पुलिस
विधायक सिर्फ यह चाहते थे कि हरियाणा में निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं, इसलिए इनकी तैयारी में पार्टी संगठन को अभी से जुट जाना चाहिए और पार्टी को ये चुनाव सिंबल पर लडऩे चाहिए।
Clean aluminium scrap Aluminium can redemption Metal waste logistics services
Scrap metal insurance Ferrous metal recycling and reclamation Iron waste reclaiming solutions
Ferrous material community outreach, Iron reprocessing facility, Metal reclamation and reuse