हरियाणा

हरियाणा की तरक्की का रास्ता अब थोड़ी दूर रह गया है,24 घंटे में की 25 सभाएं : वर्धन यादव

सत्य ख़बर गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज,

कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने चुनावी अभियान के अंतिम चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 24 घंटे में 25 सभाएं आयोजित कर उन्होंने जता दिया कि वे चुनावी मैदान में कितनी ऊर्जा, जोश व जुनून से जुटे हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि हरियाणा की तरक्की का रास्ता अब थोड़ी दूर ही रह गया है। सरकार बनाने में ऐतिहासिक भागीदारी हमारे क्षेत्र की सरकार बनाने में होगी। आप सबके कीमती वोट से हरियाणा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यह बात उन्होंने बुधवार को क्षेत्र चुनावी सभाओं में कही।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

वर्धन यादव ने बुधवार को दो दर्जन से अधिक स्थानों पर चुनाव करके लोगों से वोट की अपील की। कई सोसायटी व गांव के लोगों ने उन्हें पूर्ण समर्थन दिया। वर्धन यादव के रैपिड जन संपर्क अभियान में गुरुग्राम के सेक्टर-15 में आयोजित सभा में पहुंचे तो स्थानीय जनता, सरदारी ने उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर वर्धन यादव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। यह बदलाव का चुनाव है। पिछले दस साल में भाजपा सरकार ने समस्याओं का अंबार लगा दिया है। गुडग़ांव की जनता आज बदलाव चाहती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगे आएं और अपने मत का प्रयोग करें, जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके। वर्धन यादव ने अपने विपक्षियों को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो प्रदेश की समस्याओं को सुलझा सकती है। उनके उत्साह और दृढ़ निश्चय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बादशाहपुर की जनता का समर्थन उनके साथ है।

वर्धन यादव ने कहा कि बादशाहपुर एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधानसभा है। हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा के मुद्दे भी बड़ेे हैं। इन मुद्दों पर भाजपा कुछ नहीं कर पाई। कोई समाधान नहीं किया गया। यह चुनाव जनता को मिलने वाली सुविधाओं और सुविधाओं से वंचित रही जनता का है। भाजपा ने सुविधाओं के लिए क्षेत्र की जनता को तरसा दिया। विकास का कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि पिछले 10 साल में कितने कष्ट आम, गरीब व्यक्ति ने झेले हैं। अब उनसे मुक्ति पाने का समय आ गया है। प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार आ रही है। सरकार बनाने में बादशाहपुर की ऐतिहासिक भागीदारी होगी। उन्होंने सोसायटी के लोगों के बीच कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है। पांच साल में आता है। इसमें भाग लेकर अपने बेहतर भविष्य के लिए वोट करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से भी यही आग्रह किया कि हम समस्याएं तो झेलते रहते हैं और जब समय आता है समस्याएं पैदा करने वालों को सबक सिखाने वालों का तो हम जागरुक नहीं होते। हमें अगर भाजपा को सबक सिखाना है तो मतदान ही सबसे बड़ा हथियार है। हम दूसरे हथियारों लडऩे वाले नहीं हैं, इसलिए हमें लोकतंत्र में वोट की ताकत मिली है। बादशाहपुर से प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि चुनावी सभाओं, जनसभाओं में बादशाहपुर की जनता का जो समर्थन व साथ मिला है, उससे तस्वीर साफ है कि जनता अब बदलाव लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने क्षेत्र में झूठ और फरेब की राजनीति को खत्म करके हकीकत में स्वच्छ राजनीति को लाना है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button