सत्यखबर, चंडीगढ़
मौसम विभाग ने हरियाणा में शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा के मौसम विभाग के अनुसार आज फ रीदाबाद, बल्लभगढ़ और चरखी दादरी में आंधी-तूफान द्ध के साथ बारिश आ सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं हरियाणा में शनिवार को तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है।
बता दें कि इस बार मानूसन हरियाणा में ठीक प्रकार से चल रहा है। जिसके चलते जहां प्रदेश वासियों को गर्मी से तो राहत मिली है पर वहीं जिला प्रशासन व सरकार की लापरवाही के चलते जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। खासकर पानीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद व करनाल वासियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Scrap aluminium reuse strategies Aluminium scrap export-import trends Scrap metal branding