सत्य खबर,करनाल
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भ्रष्ट खट्टर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। आज प्रदेश में आम आदमी त्रस्त है, युवा मायूस हैं, अपराध बढ़ रहे हैं। महंगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। यह बात आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कही। वे करनाल में गोल्डन मोमेंट्स हॉल में नॉर्थ जोन कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। उनके साथ नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा भी मौजूद रहीं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की नीतियां जन जन तक ले जाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और सत्ता परिवर्तन तक लड़ाई लड़ी जाएगी ।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि आज के समय में दिल्ली मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से ही विकास और जनता को आर्थिक संबल मिल सकता है।
वहीं चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन को गांव गांव में मजबूती देने का काम किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम में विधानसभा से लेकर ग्राम स्तर के कार्यकर्ता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-एक गांव की प्रोफाइलिंग की जाएगी। गांव गांव जाकर लोगों से समस्याएं पूछी जाएंगी। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें जिले की सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आने वाले पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनाव को लेकर भी रणनीति एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए गए।
हरियाणा : स्कूल बस में लगी भयंकर आग,गनीमत रही सभी विद्यार्थी सलामत
सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूत करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिंद्र सिंह राठी, कार्यकारिणी अध्यक्ष बलविंदर, संगठन मंत्री हरजीत सिंह भाटी, उपाध्यक्ष रामपाल, विधानसभा अध्यक्ष अमनदीप, संजीव मेहता ,अनिल वर्मा, रणदीप राणा, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंगला, सोनिया बोहत, मेघराज, अर्पित पोपली, रणबीर आर्य, वेदपाल भिंदर कौर, रामपाल मान, गुरविंदर कौर,राज सुखन, रेखा गुर्जर, राजीव गोंदर, एडवोकेट राजकुमार ,जिले सिंह, दलविंदर सिंह चिमा, धर्मपाल राणा, मेहर सिंह, नसीब आर्य, एसआर कथूरिया ,लाभ सिंह आर्य, राजेश कंबोज प्रवीण कंबोज एवं प्रवीण पूनिया उपस्थित रहे।
Scrap metal recovery of aluminum Aluminium recycling certificates Scrap metal repurposing innovations