बुधवार को 9 मरीज ठीक, अब तक 351 डिस्चार्ज
प्रदेश के सभी जिलों मे एक्टिव मरीज
बुधवार को गुडग़ांव में 4,जींद में 2,
रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर में 1-1 मरीज
सत्यखबर चंडीगढ़ (अशोक छाबड़ा) – हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को भी 10 नए मरीज मिले हैं। गुडग़ांव में एक बार फिर 4 मरीज सामने आए हैं। वहीं जींद में 2,रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर में 1-1 मरीज मिला है। ठीक होने वालों की संख्या 351 पहुंच गई है। 9 मरीज ठीक हुए। पानीपत में 7 मरीजों को और जींद व पलवल जिले में 1-1 मरीज को छुट्टी मिली है।
रिकवरी के बावजूद प्रदेश में कोई ऐसा जिला नहीं, जहां कोई कोरोना पॉजिटिव ना हो। हरियाणा में कुल 351 मरीज भले ही अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हों लेकिन कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां कुल मरीजों की संख्या शून्य हो गई हो। प्रदेश के हर जिले में एक्टिव मरीज मौजूद हैं। सबसे ज्यादा 111 एक्टिव मरीज गुडग़ांव में हैं। वहीं सोनीपत में 94,फरीदाबाद में 56 एक्टिव मरीज हैं। सबसे कम एक्टिव मरीजों वाले जिलों की बात करें तो अम्बाला में 2,हिसार, कैथल और कुरुक्षेत्र में 1-1 एक्टिव मरीज हैं।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 789 पहुंचा
हरियाणा में अब तक गुडग़ांव में 165, सोनीपत में 118, फरीदाबाद में 117, झज्जर में 84, नूंह में 59, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 20, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी और रोहतक में 7, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 5-5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले।
इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। प्रदेश में अब कुल 351 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुडग़ांव में 54, फरीदाबाद में 57, अम्बाला में 38, पलवल 34, सोनीपत में 24, पंचकूला में 18, झज्जर में 10, पानीपत में 15, करनाल में 5, सिरसा और यमुनानगर में 4-4,यमुनानगर,भिवानी और हिसार और जींद में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Aluminium scrap powder production Recycling aluminium circular economy Metal waste reclamation yard