हरियाणा

हरियाणा मे काग्रेस हाईकमान के एक पैंतरे ने बढ़ाई दिग्गजों की परेशानी, किरण, सोमवीर व महेन्द्रा हो सकते है शिकार

सत्यखबर सिवानी मण्डी (सुरेन्द्र गिल) – हरियाणा मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2019 मे हाईकमान के एक फैसले ने हरियाणा के कांग्रेस दिग्गजों की परेशानी बढ़ा दी है। कांग्रेस हाईकमान ने निर्णय लिया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को चुनावी रण में उतारा जाएगा। हाईकमान अपने इस फैसले को लागू करने में सफल रहा तो कई धुरंधरों के टिकट पर कैंची चल सकती है।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक दल की नेता रह चुकी किरण चौधरी के परिवार में टिकट के तीन दावेदार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की बहू किरण चौधरी तोशाम से चुनाव लड़ती रही हैं। उनके जेठ रणबीर महेंद्रा बाढड़ा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। चौ. बंसीलाल के दामाद सोमवीर लोहारू से विधानसभा टिकट मांग रहे हैं। ऐसे में परिवार के सामने यह तय करना मुश्किल होगा कि किसे चुनावी रण में उतारा जाए और किसे बाहर रखा जाए।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button