हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: इन शहरों में कोहरे का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, हिसार ।

हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 24 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में धुंध छा सकती है।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। यानी हरियाणा में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

धुंध का अलर्ट

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

मौसम विभाग ने 23 नवंबर यानी आज भी कई जिलों में गहरी से घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं।

इधर गहरी धुंध ने लोगों को शुक्रवार को भी परेशान किया। कई जिलों में विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही।

 

बंद हुए स्कूल

वहीं धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में 12 वीं और एक जिले में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। हरियाणा में प्रदूषण के चलते एनसीआर में शामिल 14 जिलों में से 13 रोहतक, भिवानी, पानीपत, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में 12 वीं और करनाल में 5 वीं तक स्कूल बंद किए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन कक्षा लगेंगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 % कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है।

 

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

13 शहरों में हवा बेहद खराब

 

देश के 10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 7 शहर शामिल हैं। सबसे प्रदूषित रहे शहरों में देश की राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर रही। यहां का एक्यूआई 393, हाजीपुर 389, हरियाणा के दादरी का 363, हिसार का 331, बहादुरगढ़ 327, नोएडा 312, सिरसा 311, सोनीपत 309, टोंक 305, जींद 304, गाजियाबाद 302, गुरुग्राम 302, (आंकड़े 24 घंटे के औसत एक्यूआई के हैं)।

 

वहीं सुबह 6.59 मिनट पर प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार सिरसा सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 521 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बहादुरगढ़ की हवा खराब रही। यहां का एक्यूआई 472 दर्ज किया गया। इन दोनों शहरों के अलावा रोहतक का 297, गुरुग्राम का 260, कैथल का 254, हिसार का 252, कुरुक्षेत्र का 223, नारनौल का 214, भिवानी का 204 और फरीदाबाद का 201 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

Back to top button