ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: जानिए अब किस दिन किस जिले में होगी बारिश

सत्य ख़बर, चण्डीगढ़।
हरियाणा में 3 दिन की राहत के बाद पारा फिर चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। दिन में धूप खिलने को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल यानी 24 जून को हरियाणा में फिर से लू चलने की संभावना जताई है।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

इसे लेकर IMD ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। 3 दिन तक दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 से 28 जून तक बारिश की संभावना है।

अगले एक या दो दिनों में मानसून के पूर्वी यूपी में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मानसून के मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि यदि इसी स्पीड से मानसून चलता रहा तो हरियाणा में ये 27 जून और 3 जुलाई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है।

Back to top button