हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : ठंड और कोहरा ,जारी जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, हिसार ।

पहाड़ों में हो रही बर्फवारी और बारिश से हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। यही वजह है कि हरियाणा की रातें शिमला से भी ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। 24 घंटे के दिन और रात के तापमान को देखें तो हिसार का न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री पहुंच गया। जबकि शिमला का तापामान 9.2 डिग्री चल रहा है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 24 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में धुंध छा सकती है।

 

Haryana: फोटोग्राफर की दुकान से शुरू हुआ फ्रॉड, रेलवे में नौकरी का झांसा बना अपराध
Haryana: फोटोग्राफर की दुकान से शुरू हुआ फ्रॉड, रेलवे में नौकरी का झांसा बना अपराध

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। यानी हरियाणा में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

धुंध का अलर्ट

Haryana Crime News: टेलीग्राम पर पैसे कमाने का लालच बना जाल शिक्षा विभाग के कर्मचारी से बड़ी ठगी
Haryana Crime News: टेलीग्राम पर पैसे कमाने का लालच बना जाल शिक्षा विभाग के कर्मचारी से बड़ी ठगी

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गहरी से गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। फतेहाबाद, हिसार और जींद में गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इधर गहरी धुंध ने लोगों को शुक्रवार को भी परेशान किया। कई जिलों में विजबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही।

Back to top button