सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्री.मानसून के तहत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा कई जिलों में बीते दिनों तेज बारिश भी हुई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा में 21 जून तक बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। प्री.मानसून के कारण प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पूर्व प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। वहीं ये बारिश किसानों के लिए भी वरदान साबित हो रही है। बीत दो दिन बारिश होने से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है तथा 21 जून तक यह गिरावट जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश में काफ ी समय से लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की भविष्यवाणी की और प्रदेश में प्री.मानूसन के चलते कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में हीट वेव का दीएंड होने वाला है। इससे पहले लोगों को एक सप्ताह से हीट वेव के चलते काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जून तक हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके लिए विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
वहीं राज्य में बारिश होने से उत्तरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं। बताते चले कि प्रदेश में ये बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस समय प्रदेश में किसान धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बारिश उनके लिए ज्यादा जरूरी थी। इससे उनको धान की बिजाई करने में आसानी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 21 जून तक बारिश चल सकती है। ऐसे में जहां बारिश से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं साथ ही ये बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी बनेगी और तापमान में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की जा सकती है। जो मानूसन आने तक जारी रह सकती है।
फिलहाल ये है प्रदेश के जिलों का तापमान जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ 32°C 24°C
अम्बाला 32°C 23°C
भिवानी 32°C 25°C
फरीदाबाद 32°C 25°C
फतेहाबाद 38°C 29°C
गुड़गांव 32°C 23°C
हिसार 38°C 24°C
करनाल 32°C 23°C
जींद 37°C 31°C
कुरुक्षेत्र 32°C 24°C
मेवात 38°C 25°C
पंचकूला 35°C 28°C
पानीपत 32°C 24°C
रेवाड़ी 37°C 30°C
रोहतक 33°C 24°C
सिरसा 33°C 23°C
सोनिपत 36°C 28°C
चरखी दादरी 39°C 28°C
Aluminum salvage and recycling Scrap aluminium weight measurement Metal reclaiming Yard