ताजा समाचार

हरियाणा मौसम: जानिए अपने जिले में बारिश का हाल

सत्य खबर,चंडीगढ़ ।

हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फतेहाबाद, सिरसा समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Cricket: बेशकत इतिहास बना टीम का जलवा! 2 रन पर ऑल आउट और 424 रन की शर्मनाक हार
Cricket: बेशकत इतिहास बना टीम का जलवा! 2 रन पर ऑल आउट और 424 रन की शर्मनाक हार

मौसम विशेषज्ञों का कहना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के कारण कुछ स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं। यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।

Covid-19 In Punjab: अमृतसर में अचानक कैसे मिला कोरोना मरीज! स्वास्थ्य विभाग ने दिए अलर्ट के आदेश
Covid-19 In Punjab: अमृतसर में अचानक कैसे मिला कोरोना मरीज! स्वास्थ्य विभाग ने दिए अलर्ट के आदेश

इन जिलों में अलर्ट
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट है। जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

Back to top button