सत्य खबर । चंडीगढ़
हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा ने दूसरी बार सरकार बनाई है। मनोहर पार्ट टू के एक साल पूरे होने पर सरकार हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने मंत्री, सांसदों और विधायकों की अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी लगा दी है।
इस कार्यक्रमों के लिए सीएम मनोहर लाल हिसार में रहेंगे, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला में, केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया झज्जर में और कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद में रहेंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर यमुनानगर, कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला सिरसा और मूलचंद शर्मा पलवल में होंगे। इसी तरह सांसदों और विधायकों की भी जिम्मेदारी लगाई गई है।
Aluminium recycling equipment Aluminum recycling economics Metal recycle yard