ताजा समाचार

हरियाणा : साले ने ले ली अपने जीजा व अपनी पत्नी की जान,जानिए वजह

सत्य खबर, फतेहाबाद ।
फतेहाबाद में ‌व्यक्ति ने पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। इनके बीच काफी समय से अवैध संबंध थे और वे पिछले दिनों घर से भाग गए थे।

रात को वापस लौटे ताे गुस्साए व्यक्ति ने दोनों पर हमला कर दिया। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी आस्था मोदी मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम और जाखल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्ष जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था। वह जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित था। बताया जा रहा है कि उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी 35 वर्षीय मूर्ति के साथ तीन-चार सालों से अवैध संबंध चल रहा था। जगसीर सिंह व मूर्ति 10-12 दिन पहले घर से फरार हो गए थे।

दोनों बुधवार रात को घर वापस लौटे थे। इससे गुस्साए जसविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। उसने दोनों के मुंह, हाथ, पैर आदि पर तेजधार हथियार से कई वार किए। इसमें उनकी मौत हो गई। दोनों के शव गुरुवार तड़के घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। गांव के सरपंच ने इसको लेकर पुलिस को सूचना भेजी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को उनके संबंधों को लेकर कई बार समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने। इसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ है। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंचीं।

Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?
Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?

मूर्ति देवी और उसका पति जसविंद्र। जसविंद्र ने पत्नी मूर्ति व अपने जीजा जगसीर की निर्ममता से हत्या कर दी।
मूर्ति देवी और उसका पति जसविंद्र। जसविंद्र ने पत्नी मूर्ति व अपने जीजा जगसीर की निर्ममता से हत्या कर दी।

मूर्ति और जगसीर सिंह दोनों ही बाल बच्चेदार थे। मूर्ति 12 व 6 साल की दो बेटियों की मां थी। वहीं जगसीर का भी एक 12 साल का बेटा है। मूर्ति व जगसीर को परिवार ने काफी समझाया कि अवैध संबंध से दूर रहें। इससे उनका परिवार टूटने के कगार पर है, लेकिन दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और दोनों घर से भाग गए।

लोगों ने बताया कि मृतक जगसीर अपनी पत्नी यानी आरोपी की बहन से भी मारपीट करते हुए अकसर यह कहता था कि वह उसे तलाक देगा।

IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें
IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें

Back to top button