सत्य खबर, हिसार ।जिले में आदमपुर हलके से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिशनोई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। यह मीटिंग मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंची। कुलदीप बिश्नोई ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी व सीवरेज समस्या के निदान के लिए वे सीएम मनोहर लाल से उनके निवास स्थान पर मिले। जबकि मुलाकात से चंद घंटे पहले कुलदीप ने सरकार पर नौकरियां नीलाम करने का आरोप लगाया था। वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि यह एक सामान्य मुलाकात थी, न कि कोई राजनीतिक बैठक।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सीएम ने समस्या का पूर्ण समाधान के लिए करोड़ों रुपए के बजट की मंजूरी दी और अफसरों को समाधान करने के निर्देश दिए। कुलदीप बिश्नोई ने सीएम से मिले इस सम्मान का दिल से आभार जताया। कांग्रेसी विधायक की सीएम के साथ इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी छिड़ गई है। कुलदीप बिश्नोई के आवास पर साल 2019 में इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। तब कुलदीप ने भाजपा पर रेड मरवाने के आरोप लगाए थे।
विज और सरकार पर करते रहते हैं हमला
कांग्रेस विधायक समय-समय पर ट्वीट करके से सरकार पर हमला करते रहे हैं। चाहे वह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर हो या फिर हरियाणा लोक सेवा आयोग में भर्तियों में धांधली का मामला हो। सीएम से मुलाकात से चंद घंटे पहले ही कुलदीप बिश्नोई ने वर्तमान सरकार पर नौकरियों को नीलाम करने के आरोप लगाए थे।
कांग्रेस से अलग होकर किया था हजकां का गठन
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व सीएम भजन लाल को सीएम बनाए जाने के विरोध में 2007 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था। बसपा के साथ गठबंधन किया। 2009 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के 7 विधायक जीते। परंतु 5 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। कुलदीप और उसकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ही पार्टी में रह गए।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन
इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया। दोनों दलों ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। भाजपा ने 8 और हजकां ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा। हजकां अपने कोटे की दोनों सीटें हार गई। जबकि भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा न होने पर भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया और कुलदीप ने हजकां का विलय कांग्रेस में करके घर वापसी की।
Aluminium scrap export regulations Aluminium scrap stockpile assessment Scrap metal tracking systems
Scrap metal waste reduction initiatives Ferrous material trustworthiness Scrap iron reuse
Ferrous scrap reuse, Iron and steel scrapping and recuperation, Scrap metal value extraction