हरियाणा

हर माह 120 करोड़ की अवैध वसूली भ्रष्टाचार कम होने का प्रमाण है या बढऩे का – नैना चौटाला

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश में भ्रष्टाचार कम होने का राग अलापते पौने पांच सालों से प्रदेश की सड़कें नापते रहे और इन्हीं सड़कों पर चलने वाले वाहनों से ओवलोडिंग के नाम पर हर माह 120 करोड़ की अवैध वसूली होती रही। साल-दर साल यह अवैध वसूली का आंकड़ा हजारों करोड़ रूपये तक पहुंच गया और भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार कम होने का दावा और मजबूत होता गया। डबवाली की विधायक ने सीएम से पूछा है कि वे जनता को यह तो बताएं किहर माह प्रदेश के विभिन्र जिलों में अधिकारियों द्वारा की गई120 करोड़ की भारी-भरकम की यह अवैध वसूली भ्रष्टाचार कम होने का प्रमाण है या बढऩे का। नैना चौटाला आज पुंडरी हलके के गांव करोड़ा में आयोजित 52 वीं हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्त पहुंची थी।

नैना चौटाला ने गांव के उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के घोटाले केवल अवैध वसूली तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले प्रदेश एक हजार करोड़ रूपये का रोडवेज बसों का प्रति किलोमीटर का घोटाला, कई सौ करोड़ का दवा खरीद घोटाला, सरकारी नौकरियों में पैसे लेने का घोटाला सामने आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध वसूली का यह घोटाला केवल अधिकारियों के दम पर नहीं हो सकता, ये अधिकारी तो मात्र मोहरे बनाए गए और भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक व उनके चहेते अरबों रूपये जनता के पैसे लूट कर अपनी जेबों में डालते चले गए। जाहिर है कि मुख्यंमंत्री से लेकर संतरी तक इस घोटाले से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लोग अपनी जेबे भरने में लगे थे और उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय ही नहीं मिला। प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात इस कदर बिगड़ गए कि बिहार को भी हरियाणा ने पीछे छोड़ दिया। नैना चौटाला ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार के काले कारनाम आए दिन सामने आ रहे हैं। मनोहर सरकार को उखाड़ फैंकनें में महिलाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी में सत्ता में आने पर हर वर्ग के उत्थान करने, उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए काम करेंगे। प्रत्येक गांव में पुस्तकालय खोले जाएंगे और हर गांव में रोडवेज बस सेवा बहाल की जाएगी।

सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की पहली क्लास से पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी। हर मां को दो बच्चों के पालन पोषण के लिए 2000 रूपए प्रति मास पेंशन स्वरुप दिए जाएंगे। स्वास्थ्य का अधिकार लागू कर हर व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री पूरी करने पर प्रदेश के हर छात्र-छात्रा को प्लेसमैंट का अवसर अनिवार्य तौर पर दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड स्थापित किया जाएगा। टपरीवास वर्ग के लोगों को नियमानुसार बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा, इस वर्ग के बच्चों से सरकारी स्कूलों। कॉलेजों में फीस नहीं ली जाएगी। बुढ़ापा पेंशन की आयु महिलाओं के लिए 55 वर्ष और पुरुषों के लिए 58 वर्ष होगी तथा तीन हजार रूपये पेंशन देंगे।

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और वे भयग्रस्त जीवन जीने को मजबूर हैं। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बढ़ी महिला असुरक्षा के लिए उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेवार बताया। कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र लितानी ने आह्वान किया कि प्रदेश के हर वर्ग की तरक्की के लिए दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बना कर चंडीगढ़ भेजें। दुष्यंत चौटाला में प्रदेश की तरक्की की राह पर ले जाने की सोच दुष्यंत चौटाला रखते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिला प्रधान रणदीप कौल, महिला जिला प्रधान अंजू जागलान, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, रोशन ढांडा, राजू पाई, हरदीप पाडला,अनिल ढुल, अनिता कौल, सुनीता ढांडा, सुमन जागलान, राधिका गोदारा, सुमन नैन, गीता गोस्वामी, रूबी बनवाला सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button