सत्यखबर, शिमला
देश में कोरोना के कम होते मामलों के बाद हिमाचल सरकार ने सोमवार को जहां बिना कोरोना टैस्टिंग के आने की इजाजत दे दी थी। जिसके बाद प्रदेश में बड़ी तादाद में टूरिस्ट पहुंचने लगे हैं। एक ही दिन में लगी वाहनों की लम्बी लाईने देखकर अब सरकार के हाथ पांव फूल गए और अब कोरोना.ई पास के बिना राज्य में एंट्री नहीं मिलेगी के आदेश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहवना
सडक़ों पर बड़ी संख्या में गाडिय़ों को देखकर हिमाचल सरकार खुद भी सतर्कता बरत रही है। सरकार की तरफ से टूरिस्टों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। बिना ई.पास दिखाए राज्य में टूरिस्टों की एंट्री को बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी राज्य में आ रहे हैं उनको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कोरोना ई.पास लेकर ही वह राज्य में एंट्री कर सकेंगे। सरकार के नियम के मुताबिक राज्य में आने वालों को पहले ही अपनी जानकारी ऑनलाइन मुहैया करानी होगी। इस जानकारी को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शेयर किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि राज्य में आने के लिए अब कोरोना रिपोर्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है लेकिन ई.पास जरूर दिखाना होगा।
राज्य में आने वाले टूरिस्टों को कोरोना नियमों का खास ध्यान रखना होगा। सरकार के एसओपी का सभी को सख्ती से पालन करना होगा। बता दें कि कम होते कोरोना मामलों के बीच लॉकडाउन में छूट दी गई है। यही वजह है कि बड़ी तादाद में टूरिस्ट घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। उत्तर भारत में पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं। सडक़ों पर बड़ी संख्या में गाडिय़ां देखी जा रही हैं। जिसकी वजह से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। अगर इसी तरह से भीड़ हिमाचल पहुंचती रही तो एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
Aluminum recycling transport Aluminium scrap catalyst reclamation Scrap metal reconditioning and reusing
московская клиника сохранения трудоспособности и активной социализации где сделать справку медицинскую задним числом купить мед справку на работу