सत्य खबर, चंडीगढ़
आज हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विपक्ष पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह हुडृडा ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर अब चर्चा हो रही है। दो घंटे बहस के बाद प्रस्ताव पर मतदान होगा। पहले सदन में प्रश्नकाल हुआ और इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। सत्ता पक्ष को अपने बहुमत का भरोसा है और वह 56 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं ने सरकार का समर्थन दे रहे निर्दलीय और जजपा विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की है।
हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह शुरू हुई तो सत्ता पक्ष भाजपा व जजपा के विधायक और सभी निर्दलीय विधायक सदन में मौजूद थे। कांग्रेस के विधायक भी 10 बजे से ही सदन में मौजूद हैं। भाजपा, जजपा और कांग्रेस ने विधायकों को व्हिप जारी कर रखा है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आज अविश्वास प्रस्ताव पर दो घंटे चर्चा होगी और इसके बाद इस पर वोटिंग होगी। अविश्वास प्रस्ताव का निर्णय मतदान से होगा। हाथ खडे कराकर या हेड काउंट से मतदान होगा। नियम के अनुसार अगर कोई विधायक अपनी पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करेगा तो उसकी विधानसभा सदस्यता चली जाएगी।
वही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले कहा कि हम बिल्कुल आश्वस्त है| सरकार के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है वह सदन में गिरेगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार जिस बहुमत के साथ बनी थी, उसी बहुमत के आधार पर अगले चार साल हरियाणा की जनता का विश्वास हासिल करेगी। आज के नेता प्रतिपक्ष जब मुख्यमंत्री थे तो खुद कान्ट्रैक्ट फार्मिंग का कानून लेकर आए थे। आज वह इस पर राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:- परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने तीन केटेगरी की लिस्ट बनाई
कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि अविश्वास प्रस्ताव भाजपा और उसके सहयोगी दल को एक्सपोज करने के लिए लाए हैं। आज पता चल जाएगा कि किसानों के पक्ष में कौन है और कौन नहीं। ये लोग फिर जनता के दरबार में कैसे जाएंगे। हम सभी विधायकों से अपील करते है इन तीन कानूनों के पक्ष में वोट न डालें, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। लोकतंत्र और राजनीति में सर्वोच्च स्थान जनता व जनभावना का होता है। आज वक्त किसानों के साथ खड़े होने का है ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे। दूसरी ओर, हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर आज अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने को कहा और जनता के विश्वास पर खरा उतरें।
Aluminium scrap analytics Aluminium scrap customer engagement Scrap metal services
Metal waste remanufacturing Ferrous material client retention Iron reclamation and recovery
Ferrous material recycling technology developments, Iron recycling management, Scrap metal recovery and reclamation yard