सत्यखबर
केरल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 17 साल की लड़की ने अपने घर पर बच्चे को जन्म दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की ने youtube देखकर बच्चा डिलीवर किया, जबकि उसके माता-पिता को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं था। पुलिस ने उसके 21 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला केरल के मल्लापुरम जिले का है जहां लड़की ने 20 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के तीन दिन बाद लड़की की अंधी मां को बच्चे के बारे में पता चला। लड़की डिलीवरी के बाद तीन दिन तक अपने कमरे में बंद रही। डिलीवरी के बाद इंफेक्शन हाेने के चलते इसलिए उसे बच्चे के साथ कमरे से बाहर आना पड़ा, जहां से दोनों मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें… NCB ने कहा- आर्यन देश से भाग सकता है; रोहतगी बोले- ये यंग बॉयज हैं, इन्हें सुधरने का मौका मिले
चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) ने इस प्रेग्नेंसी के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस की जांच में सामने आया कि लड़के के पड़ोस में रहने वाले 21 साल के लड़के ने उसे इम्प्रेगनेट किया और डिलीवरी के समय youtube देखकर गर्भनाल काटने की सलाह दी। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने इस बात पर हैरानगी जताई है कि कैसे एक ही घर में रहते हुए मां को बेटी की प्रेग्नेंसी की भनक नहीं लगी। पुलिस ने कहा कि मां देख नहीं सकती हैं और पिता सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं, इसलिए वे रात को घर से बाहर रहते हैं। मां यह सोचती रही कि बेटी कमरे का दरवाजा इसलिए बंद करती है, क्योंकि वह ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाई करती है। पुलिस ने बताया कि पड़ोस के आरोपी लड़के ने लड़की की घर की परिस्थिति का फायदा उठाया।
Aluminium recycling facility infrastructure Scrap aluminium handling procedures Metal waste reclaiming facility