सत्यखबर, नई दिल्ली
केरल के पालक्काड़ जिले के एक गांव से 10 साल पहले अपने घर से लापता हुई किशोरी सजिथा अपने प्रेमी रहमान के साथ मिली और इतने साल से वह अपने प्रेमी के घर एक कमरे में रह रही थी। इस बारे में दोनों के अभिभावक को भनक भी नहीं लगी जबकि लडक़ी का घर भी प्रेमी के घर के पास ही था और लडक़े के घर वालों को भी इसकी खबर नहीं हुई।
ये भी पढ़े… यूपी में बड़ा सडक़ हादसा, 17 मरे, दर्जनों घायल,जानिए पूरा हादसा
पुलिस के अनुसार सजिथा फ रवरीए 2010 में नेमारा पुलिस थाना क्षेत्र के अयीरूर से लापता हुई थी और उस समय वह 18 साल की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच की। पुलिस ने बताया कि सजिथा के प्रेमी रहमान का घर उसके माता-पिता के घर के नजदीक ही था और वह मार्च 2021 तक उस व्यक्ति के साथ ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार कराक्टुपारम्ब गांव में एक कमरे में रह रही इस किशोरी प्रेमिका की देखभाल उसके प्रेमी ने ही की। महिला रात में कमरे की खिडक़ी से बाहर निकल जाती थी जो कि दिन में बंद रहता था। महिला के कमरे से कोई शौचालय भी नहीं था।
उसका प्रेमी उसे खाना पहुंचाने के साथ अन्य जरूरी चीजें देकर बाहर से कमरे को बंद कर देता था।
प्रेमी के लापता होने से हुआ खुलासा
सजिथा का प्रेमी रहमान तीन महीने पहले लापता हो गया था। जिसकी जांच के दौरान इस कहानी का पता चला है। वह भी अपने प्रेमी के साथ ही चली गई थी। मंगलवार को व्यक्ति के भाई ने दोनों का पता लगाया। ये दोनों नेमारा के निकट स्थित विथानासेरी गांव में एक किराए के घर में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों को एक अदालत के सामने पेश किया गया। महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी गई है क्योंकि महिला की इच्छा यही थी। उसके रिश्तेदारों ने भी इसका विरोध नहीं किया। पुलिस ने बताया कि पिछले 10 साल से वह कराक्टुपारम्ब में प्रेमी के घर में रह रही थी और वह इतने वर्षों से अपनी प्रेमिका को छुपाकर रखने में सफल रहा था। यहां तक कि उसके अभिभावक और उसकी बहन को भी इसका पता नहीं चल पाया था। हालांकि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये सारी जानकारी रिश्तेदारों से जुटाई गई है और इसकी जांच होगी।
Aluminium scrap end-of-life management Aluminium scrap best management practices Metal scrap yard solutions