कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 30 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 19 हुए ठीक

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 30 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 19 हुए ठीक

रेवाड़ी 19 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 10464 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1078 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 633 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 437 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 9031 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 355 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 56 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 437 एक्टिव केस हैं, इनमें 12 विभिन्न अस्पतालों में व 48 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 377 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 30 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, दो-दो आकेड़ा व करनावास तथा एक-एक जाटूसाना व बावल से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 19 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 11धारूहेड़ा, 6 रेवाड़ी शहर व दो छव्वा से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

रविवार को लिए गए 285 सैंपल
सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 285 सैंपल लिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading