सीएम विंडो की लंबित शिकायतों को लेकर डीसी सख्त, कहा सोमवार तक करें शिकायतों का समाधान

सीएम विंडो की लंबित शिकायतों को लेकर डीसी सख्त, कहा सोमवार तक करें शिकायतों का समाधान

सीएम विंडो की लंबित 321 शिकायतों का जल्द निपटाने के डीसी ने दिए आदेश .

सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों को लेकर गुरूवार को समीक्षा बैठक की गई .बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा की किसी भी शिकायतें को लंबित ना रखे और तुरंत प्रभाव से समस्या के समाधान के लिए काम करें . उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करते हुए एटीआर रिपोर्ट भेजें ताकि जिला प्रशासन का स्कोर ठीक हो सके।
उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर अभी तक कुल 14 हजार 122 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 13 हजार 801 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है, बाकि लम्बित शिकायतों का शीघ्र निपटान कर उनकी एटीआर अपलोड करने के निर्देश दिए गए .
यशेन्द्र सिंह ने पंचायत विभाग की सीएम विंडो पर ज्यादा शिकायतें लंबित पाए जाने पर सख्त लहजे में सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि सोमवार तक सीएम विंडो पर आई हुई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें, जिला विभाग की शिकायत लम्बित होगी उन विभागों की बैठक सोमवार को रात्रि 8 बजे ली जाएगी। बैठक में बताया गया कि डीडीपीओ रेवाड़ी की 30, बीडीपीओ रेवाड़ी की 26, बीडीपीओ नाहड़ की 30, बीडीपीओ डहीना की 26, बीडीपीओ खोल की 15, बीडीपीओ बावल की 8, बीडीपीओ जाटूसाना की 8, उप निदेशक कृषि की 14, एलडीएम पीएनबी की नौ सीएम विंडो से संबंधित शिकायतें ओवर डयू चल रही हैं।
बैठक में एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, सीईओ जिला परिषद उदय सिंह देशवाल, डीएसपी अमित भाटिया, डीआरओ विजय यादव, ईओ एमसी विजयपाल, सीएमओ सुशील माही, सभी बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading