Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। निगम आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है और लंबे समय से एक ही सीट पर जमे हुए 40 क्लर्क और अन्य कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही नए कर्मचारियों को लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के सख्त निर्देश दिए है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी और ये शिकायतें सीधा अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। आरोप है कि ये कर्मचारी आम लोगों को बार-बार चक्कर कटवाते थे और कुछ मामलों में तो रिश्वत लेने की बात भी सामने आई थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
निगम आयुक्त ने 40 क्लर्क, सहायक कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटरों का ट्रांसफर कर दिया है। इस तबादलों का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार के मामले में अंकुश लगाता है।
तबादले किए गए कर्मचारियों में 40 क्लर्क, 2 सहायक, 13 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। इसके अलावा 11 नए कर्मचारी भी निगम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें– हरियाणा में ASI ने किया सुसाइड, पुलिस को मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

Leave a Reply